प्रस्तुत अध्ययन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में गृहविज्ञान शिक्षा से जुड़े प्रावधानों का नीतिगत एवं समीक्षात्मक विश्लेषण करता है। नीति बहुविषयकता, कौशल-आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक अधिगम, समुदाय-केंद्रित शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा पर बल देती है, जो गृहविज्ञान की व्यावहारिक प्रकृति से मेल खाती है। अध्ययन गृहविज्ञान के पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, शिक्षक प्रशिक्षण और रोजगार संभावनाओं पर नीति के प्रभावों की पहचान करता है। अवसरों के साथ चुनौतियाँ-लैंगिक पूर्वाग्रह, वैकल्पिक विषय की मानसिकता, संसाधनों की कमी-भी रेखांकित हैं। निष्कर्षतः प्रभावी क्रियान्वयन, पाठ्यक्रम पुनर्गठन, समुदाय साझेदारी और समावेशी दृष्टि से गृहविज्ञान को मुख्यधारा में स्थापित किया जा सकता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, गृहविज्ञान शिक्षा, कौशल- आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक अधिगम, व्यावसायिक शिक्षा, समुदाय-केंद्रित शिक्षा.
1. कर्नाटक राज्य महिला विश्वविद्यालय (2022) गृहविज्ञान पाठ्यक्रम रूपरेखा. केएसडब्ल्यूयू, बेंगलुरु, पृ. 12।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग भारतीय न्याय व्यवस्था के विधिक प्रारूपण व अन्य प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में निरंतर बढ़ रहा है। यह शोध आलेख कृत्रिम बुद्धिमत्ता की संभावनाएँ एवं प्रभाव तथा मानवीय विवेक के पारस्परिक संबंधों का परीक्षण करता है। शोध अध्ययन से स्पष्ट होता है कि विधिक प्रारूपण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता एक सहायक कृत्रिम साधन के रूप में हो संभव हो सकती है। वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विधिक प्रारूपण में संदर्भगत समझ, नैतिक विवेक और मानवीय निर्णय लेने की क्षमता का अभाव है। अतः यह मानवीय बौद्धिक क्षमता के प्रतिस्थापन के बजाय सहायक एवं पूरक साधन के रूप में अपनाया जाना अधिक उपयुक्त है। शोध, विधिक प्रारूपण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग के लिए मानवीय निरीक्षण, डाटा सुरक्षा तथा प्रभावी नियामक ढाँचे की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विधिक प्रारूपण, मानवीय बौद्धिक क्षमता, न्याय व्यवस्था.
1. Kumar, Anil and Navya (2021) Artificial Intelligence (AI) and the Future of Law. IJPREMS, Vol. 5, Issue 1, Available at: https://www.ijprems.com/uploadedfiles/paper/issue_1_january_2025/38263/final/fin_ijprems1737371419.pdf, Accessed on 08/06/2026.
संत साहित्य भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसके चिंतन और सृजन के केंद्र में लोकमंगल, मानवतावाद, समता तथा सामाजिक समरसता की व्यापक भावना विद्यमान है। मध्यकालीन सामाजिक परिस्थितियों में संत कवियों ने धार्मिक रूढ़ियों, कर्मकांड, जातिगत भेदभाव, सामाजिक विषमता और सांप्रदायिक संकीर्णता का प्रतिरोध करते हुए मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज की संकल्पना प्रस्तुत की। इस दृष्टि से संत साहित्य केवल आध्यात्मिक अनुभूति और भक्ति की अभिव्यक्ति न होकर सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक पुनर्संरचना और लोकजागरण का प्रभावशाली माध्यम सिद्ध होता है। प्रस्तुत शोधलेख में संत साहित्य की लोकमंगल दृष्टि का भारतीय समाज के संदर्भ में विश्लेषणात्मक एवं आलोचनात्मक अध्ययन किया गया है। लोकमंगल की भारतीय अवधारणा को वैदिक एवं उपनिषदिक चिंतन, बौद्ध करुणा, जैन अहिंसा तथा भगवद्गीता के ‘लोकसंग्रह’ के व्यापक परिप्रेक्ष्य में समझने का प्रयास किया गया है साथ ही यह विवेचित किया गया है कि संत कवियों ने इन मानवीय एवं कल्याणकारी मूल्यों को किस प्रकार दार्शनिक विमर्श की सीमाओं से निकालकर लोकभाषा, लोकजीवन और व्यवहारगत आचरण से जोड़ा। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि कबीर, रविदास, गुरु नानक, दादू दयाल, नामदेव, एकनाथ और तुकाराम आदि संतों की वाणी ने सामाजिक रूप से उपेक्षित एवं वंचित वर्गों में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और समानता की चेतना का संचार किया। उन्होंने मनुष्य की श्रेष्ठता को जन्म अथवा जाति के आधार पर निर्धारित करने के बजाय उसके गुण, कर्म, आचरण और मानवीय मूल्यों से संबद्ध किया। इस प्रकार संत साहित्य की लोकमंगल दृष्टि भारतीय समाज में सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक समन्वय, मानवीय गरिमा और समरसता की स्थापना की सशक्त वैचारिक आधारभूमि प्रस्तुत करती है।
संत साहित्य, लोकमंगल, सामाजिक समरसता, वैचारिक दिशा.
1. चतुर्वेदी, आचार्य परशुराम (1972) उत्तर भारत की संत परंपरा; सस्ता साहित्य मंडल, नई दिल्ली, पृ. 3।
Before writing developed in the Indian subcontinent, oral tradition was the primary mechanism through which knowledge, history, and cultural values were preserved and transmitted across generations. This paper investigates the Vedic úruti-sm[ti taxonomy, the mnemonic pedagogy of the gurukula system, epic and PurâGic narrative traditions (itihâsa-purâGa), and the oral canonical literatures of Buddhism and Jainism. It argues that Indian epistemology treated the spoken word (vâk) as intrinsically authoritative and often methodologically superior to written manuscripts. Drawing on classical and modern scholarship including Max Müller, K. R. Norman, Richard Gombrich, Steven Collins, Jan Vansina, and Maurice Halbwachs this study examines the technical architecture of recitation systems (padapâmha, kramapâmha, ghanapâmha) and evaluates the validity of oral traditions as historiographical evidence for reconstructing subaltern and unwritten pasts.
Collective Memory, Gurukul, Itihâsa-purâga, Mnemonic Systems, Oral Epistemology.
1. Barton, J. (1996). Reading the Old Testament: Method in biblical study (2nd ed.). Darton, Longman and Todd, London, England.
Artificial Intelligence (AI) is increasingly transforming contemporary education by providing new possibilities for individualized, adaptive, and data-informed learning. AI-driven personalized learning refers to the use of artificial intelligence technologies to modify learning content, instructional pace, assessment, feedback, and learning support according to the individual needs and characteristics of learners. The present paper examines the potential impact of AI-driven personalized learning on student motivation and academic achievement from educational and psychological perspectives. The paper is based on a conceptual review and synthesis of recent literature on artificial intelligence, personalized learning, educational technology, educational psychology, motivation, and academic achievement. AI-supported personalized learning can provide adaptive content, immediate feedback, individualized practice, and opportunities for learner autonomy. These characteristics may increase student engagement, persistence, confidence, and motivation. At the same time, AI can identify learning gaps, provide targeted remedial support, personalize assessment, and facilitate continuous monitoring of learning progress, thereby creating opportunities for improvement in academic achievement. Recent systematic reviews and meta-analytic research provide encouraging evidence regarding the educational potential of AI, although outcomes vary according to educational level, subject, intervention duration, learning strategy, technology type, and implementation context. The paper also examines theoretical perspectives including Self-Determination Theory, constructivism, and educational psychology. Major challenges such as data privacy, algorithmic bias, digital inequality, teacher preparedness, academic integrity, and overdependence on technology are discussed. In the Indian context, AI-driven personalized learning has considerable potential to support learner-centred education and the technological orientation of the National Education Policy (NEP) 2020. The paper concludes that AI should complement rather than replace teachers and that human-centred, ethical, inclusive, and pedagogically appropriate implementation is essential for achieving meaningful educational outcomes.
Artificial Intelligence, Personalized Learning, Student Motivation, Academic Achievement, Adaptive Learning, Educational Psychology.
1. Aggarwal, J. C. (2014). Essentials of educational technology (3rd ed.). Vikas Publishing House, Noida, Uttar Pradesh.
यह शोध-पत्र छत्तीसगढ़ की पंडवानी की विख्यात प्रस्तोता तीजन बाई (1956-2026) के जीवन, प्रदर्शन-अभ्यास और सांस्कृतिक महत्त्व का अध्ययन करता है। विद्वत लेखन, संस्थागत अभिलेखों, सरकारी दस्तावेजों और प्रकाशित साक्षात्कारों की गुणात्मक समीक्षा का उपयोग करते हुए, यह शोध-पत्र तर्क देता है कि तीजन बाई का महत्त्व केवल एक क्षेत्रीय मौखिक- प्रदर्शन परंपरा को लोकप्रिय बनाने में ही नहीं, बल्कि उस परंपरा की लैंगिक संभावनाओं को बदलने में भी निहित है। खड़े होकर प्रस्तुत किए जाने वाले अत्यंत नाटकीय कापालिक रूप को अपनाने और विकसित करने से कलाकार का शरीर, स्वर, हाव-भाव और तात्कालिक रचना महाभारत के कथन के केंद्र में आ गए इसलिए विद्वानों ने उनके कार्य को भारतीय लोक रंगमंच में महिलाओं की स्वायत्त सक्रियता के एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण के रूप में तथा ऐसे रूप के रूप में पढ़ा है जिसमें महाकाव्यात्मक कथा को जीवनानुभव के माध्यम से पुर्नव्याख्यायित किया जा सकता है। यह शोध-पत्र यह भी विचार करता है कि बाई की प्रस्तुतियाँ गाँव, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक स्थलों के बीच किस प्रकार गतिशील रहीं, जबकि उनकी जड़ें छत्तीसगढ़ी भाषा और कथावाचन में बनी रहीं। पद्म विभूषण और फुकुओका कला एवं संस्कृति पुरस्कार सहित उनके प्रमुख सम्मानों से उस संस्थागत दृश्यता का पता चलता है जो उनके करियर के दौरान पंडवानी को प्राप्त हुई। अध्ययन का निष्कर्ष है कि तीजन बाई की विरासत को कलात्मक नवाचार, सांस्कृतिक संप्रेषण और ऐतिहासिक रूप से पुरुष-प्रधान प्रदर्शन परंपरा में महिलाओं की उपस्थिति के विस्तार के संयुक्त रूप में सबसे अच्छी तरह समझा जा सकता है।
तीजन बाई, पंडवानी, छत्तीसगढ़, लोक रंगमंच, महाभारत, जेंडर.
1. Attri, S. (2024). Transformed feminist spaces and identity construction: Women Pandwani performers in Indian folk theater. Journal of International Women’s Studies, 26(1), Article 13. https://vc.bridgew.edu/jiws/vol26/iss1/13/, 22.05.2026.
In the contemporary digital era, secondary school students are increasingly embedded in complex online environments that profoundly influence their psychological development. This conceptual paper establishes a comprehensive theoretical framework examining the mediating role of social media usage in the intricate relationship between mental health and self-confidence among adolescents. Rather than viewing digital engagement as a mere isolated activity, this paper synthesizes existing literature on cyber-psychology, social comparison theory, and self-efficacy to propose how algorithmic exposure, online validation-seeking, and screen-time intensity serve as underlying mechanisms. The proposed model posits that psychological distress or well-being directly interacts with an adolescent’s self-belief, and that daily social media behaviors significantly mediate this dynamic. By mapping these theoretical intersections, this study offers foundational insights for educators, school psychologists, and policymakers aiming to foster resilient digital behaviors in educational settings. Expanding upon this foundational premise, the paper highlights how digital platforms function as critical arenas where teenage identity formation intersects with mental health reserves. As adolescents navigate continuous online connectivity, their self-confidence is heavily modulated by peer interactions, feedback loops, and algorithmic content delivery. By systematically analyzing these pathways without relying on simplistic linear assumptions, the study provides a vital structural lens for understanding modern adolescent behavior. Ultimately, these insights bridge critical gaps in educational psychology and equip stakeholders with the theoretical clarity needed to design effective, proactive digital literacy and mental wellness initiatives in schools.
Social Media Usage, Mental Health, Self-Confidence, Secondary School Students, Conceptual Framework, Digital Well-being.
1. Bandura, A. (1997). Self-efficacy: The exercise of control. W. H. Freeman and Company, New York, NY.
भारतीय आदिवासी बरसों से दीकुओं के अधीन रहकर बिलख रहे हैं। अस्मिता और अस्तित्व की पुकार साहित्य के माध्यम से गूँजने लगी। अन्य भारतीय भाषाओं की तुलना में मलयाळम भाषा में उनकी कराह को मुख्यधारा तक पहुँचाने में विलंब हुआ। एक तरह से देखा जाए तो भारत में लिपिबद्ध भाषाओं के साहित्य में आदिवासियों की समस्याओं और आदिवासीयत को उकेरने की उपेक्षा हुई है। प्रकृति से जुड़ी आदिम संस्कृति की संतानों का संताप सवर्ण पूंजीपतियों और धर्मांतरण कराने वालों की क्रिया की प्रतिक्रिया है। जल - जंगल - ज़मीन के लिए किए जाने वाले संघर्ष बरसों पुराने हैं। मलयाळम में लिखी गई प्रारंभिक गैर-आदिवासी रचनाओं में आदिवासी जीवन की झलक नाममात्र की है। आदिवासी साहित्यकारों में नारायन जी से प्रारंभ होने वाली साहित्यकारों की गाथा में आदिवासियों की भाषा, संस्कृति, समस्याएँ, अस्मिता और अस्तित्व आदि के विविध पक्ष अब जंगल की तरह घने दिखाई देने लगे हैं।
मलयालम, आदिवासी साहित्य, आदिवासियत, साहित्य, आदिवासी कहानी, आदिवासी आत्मकथा.
1. Alex, Minu; Lakshmi, S. Geetha (2024) Introspecting on Adivasi Rights: A Critique of C. K. Janu’s Autobiography Mother Forest: The Unfinished Story of C. K. Janu - Literary Voice An International peer Reviewed Journal of English Studies, 2(1), ISSN: 2583-8199 (Online), https://literaryvoiceglobal.in/, Accessed on 18/06/2026.
छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध जैव-विविधता, विस्तृत वन क्षेत्र तथा बहुल जनजातीय आबादी के कारण भारत में विशिष्ट सांस्कृतिक एवं पारंपरिक ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र है। राज्य की जनजातीय समुदायों ने प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की दीर्घकालीन प्रक्रिया में कृषि, वानिकी, जल-संरक्षण, औषधीय वनस्पतियों, पशुपालन, खाद्य-संग्रह, हस्तशिल्प तथा सामाजिक संगठन से संबंधित विविध प्रकार के स्थानीय ज्ञान का विकास किया है। यह ज्ञान मुख्यतः मौखिक परंपरा, अनुभव, अनुकरण तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरण के माध्यम से संरक्षित रहा है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जनजातीय ज्ञान की भूमिका केवल सांस्कृतिक संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन, आजीविका-सुरक्षा, खाद्य-आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-संतुलन से भी गहराई से जुड़ी है। विशेष रूप से बस्तर, सरगुजा, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा कोण्डागांव जैसे क्षेत्रों में कृषि, लघु वनोपज, पारंपरिक औषधीय ज्ञान तथा सामुदायिक संसाधन प्रबंधन ग्रामीण जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 78.22 लाख थी, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 30.62 प्रतिशत है। राज्य के 85 विकासखंड आदिवासी विकासखंड के रूप में चिन्हित हैं। इस तथ्य से स्पष्ट है कि जनजातीय ज्ञान को समझे बिना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन की समग्र समझ संभव नहीं है। जनजातीय ज्ञान को पिछड़ी या अप्रासंगिक परंपरा के रूप में देखने के स्थान पर उसे स्थानीय विकास, सतत् कृषि, जैव-विविधता संरक्षण और सहभागी ग्रामीण प्रबंधन की आधारभूत संपदा के रूप में पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है।
जनजातीय ज्ञान, लोकज्ञान, ग्रामीण प्रबंधन, छत्तीसगढ़, पारंपरिक कृषि, वन प्रबंधन.
1. भारत सरकार, जनगणना विभाग (2011). जनगणना 2011ः छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक विवरण, भारत सरकार।
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आध्यात्मिक बुद्धि, अभिप्रेरणा एवं अधिगम स्तर का अध्ययन करना तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों और स्ववित्तपोषित एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य इन चरों के संदर्भ में तुलनात्मक अंतर का अध्ययन करना है। आध्यात्मिक बुद्धि से आशय विद्यार्थी की आत्म-जागरूकता, जीवन के उद्देश्य की समझ, नैतिक विवेक, आत्म-नियंत्रण तथा परिस्थितियों के प्रति संतुलित एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से है। अभिप्रेरणा विद्यार्थी को सीखने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा शैक्षिक कार्यों में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करने वाली मनोवैज्ञानिक शक्ति है, जबकि अधिगम स्तर विद्यार्थी द्वारा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के माध्यम से अर्जित ज्ञान, समझ, कौशल एवं शैक्षिक उपलब्धि को व्यक्त करता है। अध्ययन में गाजीपुर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों से कुल 480 विद्यार्थियों का न्यादर्श लिया गया, जिसमें ग्रामीण एवं नगरीय तथा स्ववित्तपोषित एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया। अध्ययन की प्रकृति वर्णनात्मक एवं तुलनात्मक सर्वेक्षणात्मक रही। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन, स्वतंत्र नमूना टी-परीक्षण, Pearson Product Moment Correlation तथा द्विमार्गीय ANOVA का प्रयोग किया गया। उदाहरणात्मक परिणामों से ग्रामीण एवं नगरीय तथा स्ववित्तपोषित एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सार्थक अंतर पाया गया। आध्यात्मिक बुद्धि एवं अभिप्रेरणा का अधिगम स्तर के साथ क्रमशः धनात्मक एवं सार्थक सहसंबंध प्राप्त हुआ। निष्कर्षतः माध्यमिक शिक्षा में विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास के साथ-साथ उनकी आंतरिक चेतना, मूल्यबोध एवं सीखने की अभिप्रेरणा को भी पर्याप्त महत्व दिया जाना आवश्यक है।
आध्यात्मिक बुद्धि, अभिप्रेरणा, अधिगम स्तर, माध्यमिक शिक्षा, विद्यालय.
1. अमराम, वाई. (2007). आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता के सात आयामः एक सार्वभौमिक आधारभूत सिद्धांत. ट्रांसपर्सनल मनोविज्ञान संस्थान, सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका।
Global power shifts are strategically and politically important. It tends to change or reorient existing international power order. The global strategic, political and financial structures have been governed by domination of USA and Europe. Asia remained dominated by European colonization for almost two centuries and there after dominated by the USA strategically for one more century. In association with Asia’s economic progress has taken place the fast track military modernization & spread of Asian military strengths. These factors contributed to the emergence of Asia’s major countries – China, India, Japan as global players. The global shift of power to Asia indicates that an ‘Asia unbound’ and aware of its comprehensive strengths would now want to have greater say in the strategic, political and economic future of the world. In this paper we will analysis evolution, development, significance and manifestation of Indo-Pacific term.
Geopolitical, Strategic, Colonization, Indo-pacific, Geo-economics.
1. The Hindu on 23rd August 2007. Available at www.thehindu.com/archieve/23/08/2007, Accessed on 24/04/2026.
हसरत मोहानी आधुनिक भारतीय राजनीतिक चिंतन में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। उनकी विचारधारा में धार्मिक आस्था, राष्ट्रवाद और समाजवादी चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उनके विचारों पर गंगा-जमुनी तहजीब की छाप दृष्टिगोचर होती है। उनका राजनीतिक चिंतन और उनका संपूर्ण जीवन तीन एम मक्का, मथुरा और मॉस्को के सिद्धांत का अनुपालन करते हुए व्यतीत हुआ। मक्का से उन्हें आध्यात्मिक मूल्य, नैतिकता, सामाजिक न्याय और औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है। मथुरा से उन्हें भारतीय सांस्कृतिक बहुलता, सहिष्णुता, विविधता में एकता की प्रेरणा मिलती है। मथुरा श्री कृष्ण के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। मॉस्को उनके समाजवादी दृष्टिकोण, सामाजिक और राजनीतिक समानता के साथ-साथ आर्थिक समानता, श्रमिक अधिकारों की अभिप्रेरणा देता है। यह साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध करता है। हसरत की नीति समन्वयवादी थी। उनके तीन एम का सिद्धांत सर्वधर्म समभाव पर आधारित था। उनका चिंतन सामाजिक न्याय, धार्मिक सह-अस्तित्व, लोकतांत्रिक सांस्कृतिक एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की स्थापना करने के लिए आज भी प्रासंगिक है।
हसरत मोहानी, मक्का, मथुरा, मास्को, राष्ट्रवाद, धार्मिक सहिष्णुता.
1. दुबे, गीतिका. (2022, 3 मई) आखिर क्या थे हसरत मोहानी के ये 3 खास एम. नवभारत टाइम्स. https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/spirituality/motivational-stories/moral-story/of-hasrat-mohani/articleshow/91288090.cms, Accessed on 03/08/2025.
Women have an important place in the fiction of Bharati Mukherjee. Her female characters often face problems related to family, marriage, love, migration and identity. They have to adjust themselves to new places and new cultures, especially when they move from India to foreign countries. Through their experiences, Mukherjee presents their feelings of loneliness, fear, hope, pain and desire for freedom. The women in her novels and short stories are not always weak or helpless. Many of them face difficult situations with courage and try to make their own decisions. Their emotional journey shows the struggle between traditional values and modern life. They also search for a clear sense of self in an unfamiliar world. This paper studies how Bharati Mukherjee presents the inner feelings and changing experiences of women in her fiction. It also shows how her female characters struggle to find freedom, dignity and a meaningful identity. The study highlights Mukherjee’s sensitive portrayal of women and their emotional strength in different social and cultural situations.
Bharati Mukherjee, Women, Emotional Struggle, Freedom, Sentiments, Migration.
1. Agarwal, Beena (1998) Bharati Mukherjee: Critical Perspectives. Rawat Publications, Jaipur.
Medicinal plants continue to occupy a significant position within contemporary therapeutic research due to their phytochemical diversity, biological compatibility, and broad-spectrum pharmacological potential. Among several subtropical medicinal species, Litchi chinensis Sonn. has emerged as an increasingly important botanical resource owing to the therapeutic significance of its seed-derived bioactive constituents. Although the edible fruit pulp has traditionally received greater commercial and nutritional attention, recent pharmacological investigations have identified litchi seed as a biologically active component rich in polyphenols, flavonoids, catechins, procyanidins, tannins, and antioxidant metabolites. These phytoconstituents demonstrate multidimensional medicinal activities including antioxidant, anti-inflammatory, cytoprotective, metabolic-regulatory, and neuroprotective effects. The present review critically evaluates the medicinal and phytochemical significance of Litchi chinensis seed from a contemporary scientific perspective. The study integrates traditional medicinal relevance with modern pharmacological evidence associated with oxidative stress regulation, inflammatory modulation, mitochondrial stabilization, and cellular defense mechanisms. Particular emphasis has been placed upon the therapeutic role of seed-derived polyphenolic compounds and oligonol-associated phytochemicals in regulating oxidative imbalance, inflammatory deterioration, and cellular degeneration. Furthermore, the review highlights the growing industrial and phytopharmaceutical relevance of litchi seed-derived biomaterials in functional therapeutics, nutraceutical development, and plant-based medicinal formulations. Critical evaluation of available pharmacological and phytochemical evidence indicates that Litchi chinensis seed possesses substantial therapeutic potential as a multifunctional medicinal biomaterial with expanding relevance in antioxidant, nutraceutical, and phytopharmaceutical research. However, further molecular investigation, phytochemical standardization, pharmacokinetic evaluation, and controlled clinical studies remain essential for establishing its translational and evidence-based medicinal value.
Litchi Chinensis, Litchi Seed, Phytochemicals, Medicinal Plants, Polyphenols, Antioxidant Activity.